श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी

Voice of mews 24

07 Jul 2023 22:53PM

 

ऑफ स्पिनर महीश तीक्ष्णा की शानदार गेंदबाजी और सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका के लगातार दूसरे शतक की मदद से श्रीलंका ने विश्वकप क्वालीफायर के सुपर सिक्स के अपने अंतिम मैच में वेस्टइंडीज को 34 गेंद शेष रहते हुए आठ विकेट से करारी शिकस्त देकर अपना विजय अभियान जारी रखा।.

श्रीलंका पहले ही विश्व कप में अपनी जगह सुरक्षित कर चुका है जबकि दो बार का चैंपियन वेस्टइंडीज पहली बार भारत में अक्टूबर – नवंबर में होने वाली इस प्रतियोगिता में नहीं खेलेगा। कैरेबियाई टीम में प्रेरणा की कमी दिखी जिससे श्रीलंका ने मुकाबले को एकतरफा बना दिया।.