आदिवासी पर पेशाब करने का मामला: शिवराज सिंह चौहान बोले- एनएसए लगा दिया गया है, बुलडोजर भी चला दिया

Voice of news 24

05 Jul 2023 17:19PM

मध्य प्रदेश के सीधी ज़िले में एक आदिवासी व्यक्ति पर पेशाब करने के मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रतिक्रिया आई है.

शिवराज सिंह चौहान के कार्यालय के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट में कहा गया है, “एनएसए लगा दिया गया है, बुलडोजर भी चला दिया गया है और अगर जरूरत पड़ी तो मामा जी अपराधियों को 10 फुट जमीन के नीचे भी गाड़ देंगे. मामाजी का संदेश साफ है, इसलिए गलत मंशा वालों मध्यप्रदेश में अपराध करने से पहले 10 बार सोच लेना.”

मंगलवार को जब इस घटना का वीडियो वायरल हुआ तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था, “मेरे संज्ञान में सीधी जिले का एक वायरल वीडियो आया है मैंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि अपराधी को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर एनएसए भी लगाया जाए.”

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.