वनडे विश्वकप का कोई भी मैच मोहाली में न रखने पर पंजाब नाराज़, खेल मंत्री ने बीसीसीआई को लिखा पत्र

अब से क़रीब तीन महीने बाद भारत में खेले जाने वाले वनडे क्रिकेट विश्वकप के किसी भी मैच की मेज़बानी मोहाली को न देने पर पंजाब ने अपनी नाख़ुशी जताई है.

पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने अपनी नाराज़गी जताते हुए बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी और सचिव जय शाह को इस बारे में एक पत्र लिखा है.

https://twitter.com/PunjabGovtIndia/status/1674781950618501122?s=20

इस पत्र में उन्होंने उन मानदंडों के बारे में पूछा है, जिसके आधार पर मेजबानी वाले शहरों की सूची में मोहाली को शामिल नहीं किया गया.उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि ऐसा तब हुआ है, जब पंजाब में खेलों का बुनियादी ढांचा काफी बेहतर है.आईसीसी और बीसीसीआई ने मंगलवार को इस विश्वकप के मैचों के कार्यक्रम का एलान किया था.लेकिन भारत के कई राज्यों के प्रतिनिधि और नेता इस कार्यक्रम से नाख़ुश हैं.

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.