Voice of news 24
01 Jul 2023 13:42PM
धानी बाजार
महराजगंज के भारतीय स्टेट बैंक धानी बाजार शाखा पर आज शनिवार को बैंक का स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस के मौके पर शाखा प्रबंधक बैजनाथ जयसवाल ने ब्राइट वे एकेडमी के परिसर मे वृक्षारोपण किया विभिन्न प्रकार के फल और फुल के पौधो का रोपण किया।

बैक के कर्मियों ने भी वृक्षारोपण किया और लोगो को अधिकाधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल जी सिंह, संतोष सिंह अजय कुमार , विरजानंद पंकज मिश्र आदि मौजुद रहे।























