सैफ सेमीफाइनल: लेबनान के खिलाफ भारत को छेत्री के करिश्माई प्रदर्शन जारी रहने की उम्मीद

Voice of news 24

30 Jun 2023 18:14PM

बेंगलुरु

भारतीय टीम सैफ फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में शनिवार को जब लेबनान की मजबूत टीम के खिलाफ मैदान में उतरेगी जो उसे अपने करिश्माई कप्तान से एक और दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।.

गत चैंपियन भारत ने ग्रुप ए से कुवैत के बाद दूसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जबकि लेबनान ने ग्रुप ए में शीर्ष पर रहते हुए अंतिम-चार चरण का टिकट पक्का किया।.

छेत्री शानदार लय में है और वह तीन मैचों में पांच गोल के साथ टूर्नामेंट की तालिका में शीर्ष पर है। इसमें पाकिस्तान के खिलाफ गोल की हैट्रिक भी शामिल है। कुवैत के खिलाफ आखिरी लीग मुकाबले में छेत्री ने शानदार तरीके से गोल कर के यह साबित किया कि वह अब भी अपने खेल के शीर्ष पर है। लेबनान के खिलाफ चुनौती से पार बनाने के लिए छेत्री को एक बार फिर से अपना दमखम दिखाना होगा।

भारतीय टीम को एक बार फिर से मुख्य कोच इगोर स्टिमक की सेवाएं नहीं मिलेंगी। कुवैत के खिलाफ मैच के दौरान क्रोएशिया के इस पूर्व खिलाड़ी को टूर्नामेंट के दौरान दूसरी बार रेड कार्ड दिखाया गया था।

सेमीफाइनल मैच: कुवैत बनाम बांग्लादेश : शनिवार  शाम 03:30 बजे भारत बनाम लेबनान : शनिवार शाम 07:30 बजे

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.