ड्यूटी के दौरान फांसी के फंदे से लटका मिला सिपाही का शव

फायर कर्मी सदीप यादव की फाईल फोटो

Voice of news 24 

29 Jun 2023 18:12PM

महराजगंज

महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां फायर सर्विस में तैनात सिपाही ने ड्यूटी के दौरान फांसी के फंदे से लटक कर जान दे दी है। उसका शव गुरुवार सुबह फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला है।इससे सनसनी मच गई घिटना की जानकारी मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी यशवीर सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय सिह चौहान व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची ।

परिजनो को घटना की जानकारी दी गई। शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरु कर दी। मृतक सिपाही की पहचान संदीप यादव ग्राम हरदिया पोस्ट पिछौरा क्षेत्र गीडा जनपद गोरखपुर के रूप मे हुई है। महराजगंज के धनेवा धनेई मे उसकी तैनाती 2016 मे फायर सर्विस मे हुई थी

फायर कर्मी सदीप यादव की फाईल फोटो
फायर कर्मी सदीप यादव की फाईल फोटो

बताया जा रहा है कि वह अल्सरेटिव कोलायटीस (बड़ी आंत में सूजन) की बीमारी परेशान था। इसकी वजह से ही उसने आत्महत्या की है। जांच के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमे बीमारी का जिक्र भी है।

फायर सर्विस कंट्रोल रूम में तैनात आरक्षी (फायरमैन) संदीप यादव की मृत्यु उपरांत।पार्थिव शरीर को फायर स्टेशन में शोक सलामी दी गयी।इस मौके पर पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.