बुमराह ने एनसीए में शुरू किया गेंदबाजी अभ्यास, वापसी की समयसीमा तय नहीं

 Voice of news 24

27 Jun 2023 17:50PM

बेंगलुरु

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में नेट अभ्यास के दौरान सात ओवर गेंदबाजी की है लेकिन चोट से उबरकर राष्ट्रीय टीम में कब वापसी करेंगे इसका जवाब अभी किसी के पास नहीं है।.

बुमराह ने भारत के लिए अपना पिछला मुकाबला सितंबर 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान खेला था।

ऐसे में सवाल उठ रहे कि क्या बुमराह आयरलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला या एशिया कप में वापसी कर पाएंगे?

इस घटनाक्रम पर नजर रखने वाले एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘ इस तरह की चोट के लिए, कोई समयसीमा निर्धारित करना बुद्धिमानी नहीं है क्योंकि खिलाड़ी की लगातार निगरानी की आवश्यकता होती है।  यह हालांकि कहा जा सकता है कि बुमराह चोट से अच्छी तरह से उबर रहे हैं। उन्होंने एनसीए नेट पर सात ओवर गेंदबाजी की है। वह अपने कार्यभार को लगातार बढ़ा रहे है जिसमें शुरुआती दौर के हल्के वर्कआउट से गेंदबाजी की ओर बढ़ना शामिल है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.