Voice of news 24

27 Jun 2023 15:24PM
महराजगंज
मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के तहत अब चार माह बाद सामूहिक विवाह होगा। अब 24 नवंबर से मार्च तक हर माह सामूहिक विवाह होगा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हर वर्ष सामूहिक विवाह का आयोजन होता इसमें सभी धर्म और सभी जाति के लोगो का सामूहिक विवाह उनकी रीति रिवाज से होता है। गांव मे रहने वाले लोगों को खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय, ग्राम पंचायत अधिकारी या जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय मे आवेदन करना होता है। नगर मे रहने वालों को नगर पंचायत कार्यालय या नगर पालिका परिषद कार्यालय मे पंजीकरण करना होता है।
24 नवंबर को होने सामूहिक विवाह के लिए 13 नवंबर तक आवेदन करना होगा













