विश्व कप के कार्यक्रम का ऐलान, भारत और पाकिस्तान का सामना 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में

Voice of news 24

27 Jun 2023 15:05

 

भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे विश्व कप 2023 का बहुचर्चित मुकाबला 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जायेगा जबकि टूर्नामेंट का आगाज इसी मैदान पर पांच अक्टूबर को पिछले विजेता इंग्लैंड और उपविजेता न्यूजीलैंड के बीच मैच से होगा । .

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने मंगलवार को यहां भारत में अक्टूबर नवंबर में होने वाले एक दिवसीय विश्व कप के कार्यक्रम की घोषणा की । .