सिद्धार्थनगर मे चेन स्नेचिंग का 12 घंटे मे खुलासा , तीन आरोपी गिरफ्तार

Voice of news 24

27 Jun 2023 10:47

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर खेसरहा पुलिस ने बांसी कस्बा में चेन स्नेचिंग कर बाइक से भाग रहे छिनैत गिरोह के तीन गुर्गों को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से बांसी व शोहरतगढ़ में छिनैती की गई सोने की चेन और रुपये बरामद किया गया। एसपी अमित कुमार आनंद ने पुलिस लाइंस में आयोजित प्रेसवार्ता में गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

रविवार को बांसी थाना क्षेत्र के प्रमोद कुमार की पत्नी संतसंग सुनकर घर वापस आ रही थीं। मियां मैदान के पास लाल रंग की मोटर साइकिल पर सवार 2 व्यक्तियों द्वारा उनके गले से सोने का चेन छीन लिया गया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बांसी अनुज कुमार सिंह द्वारा कस्बा में लगे सीसीटीवी कैमरे से सीसीटीवी फुटेज और घटना की जानकारी कंट्रोल रुम को उपलब्ध कराई गई। तत्काल कंट्रोल रुम द्वारा सीसीटीवी फुटेज व संदेश समस्त थानों को प्रसारित किया गया।

एसपी अमित कुमार आनन्द द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में समस्त थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग शुरू की गई। कंट्रोल रुम द्वारा प्रसारित संदेश को सुनते हुए और प्राप्त सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सीओ बांसी देवी गुलाम और थानाध्यक्ष खेसरहा पुलिस बल द्वारा खेसरहा सन्तकबीरनगर बार्डर पर चेकिंग के दौरान एक अपाचे मोटर साइकिल को रुकने का इशारा किया गया। संदिग्धों द्वारा यू टर्न लेकर भागने का प्रयास किया गया।

पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु एसपी द्वारा 25000 रुपए नकद पुरस्कार दिया गया।
पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु एसपी द्वारा 25000 रुपए नकद पुरस्कार दिया गया।

आरोपी ने बताए साथियों के नाम
एक अभियुक्त मुकेश भारती को घेरकर पकड़ लिया गया। उसके द्वारा उपरोक्त घटना को किया जाना स्वीकार किया और अपने साथी रोहित का नाम बताया जो मोटर साइकिल लेकर भाग गया। एसओजी व सर्विलांस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर थाना खेसरहा पुलिस बल के साथ पीछा कर रोहित को काजी रुधौली से गिरफ्तार किया गया तथा उसकी निशानदेही पर घटना का रेकी करने वाले तीसरे अभियुक्त अम्बुज पाण्डेय को बांसी से गिरफ्तार किया गया।

पकड़े गए आरोपी रोहित यादव के विरुद्ध महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाने में चार केस दर्ज हैं, जिनमें उस पर अवैध तरीके से शस्त्र का गंभीर मामले में भी केस दर्ज है। साथ ही पुलिस ने पर उस पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई भी की है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से सोने की चेन, बाइक, दो माेबाइल, लूट के सात हजार रुपये बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में बांसी थानाध्यक्ष अनुज सिंह, एसओजी प्रभारी शेषनाथ यादव, सर्विलांस प्रभारी सुरेंद्र सिंह शामिल रहे।

अन्य घटनाओं के सम्बन्ध में बताया कि हम लोगों द्वारा अप्रैल माह में सनई से शोहरतगढ़ मार्ग पर रेकी कर बैंक से पैसा निकालकर जा रहे बुजुर्ग से 10,000 रुपए छीन लिये थे। इस सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु एसपी द्वारा 25000 रुपए नकद पुरस्कार दिया गया

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.