संजय गांधी की पुण्यतिथि आज: श्रद्धांजलि देने पहुंचीं वरुण गांधी की बेटी, मेनका भी रहीं मौजूद

Voice of news 24

23 Jun 2023 13:10PM

 

पीलीभीत के भाजपा सांसद वरुण गांधी और उनकी मां पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने शुक्रवार को दिल्ली के शांतिवन पहुंच कर दिवंगत कांग्रेस नेता संजय गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वरुण गांधी के साथ पहली बार उनकी बेटी अनसुइया गांधी भी अपने दादा संजय गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने शांतिवन में पहुंची। अनसुइया ने अपने पिता के साथ दिवंगत दादा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन किया

बता दें कि 23 जून 1980 को विमान हादसे में संजय गांधी का निधन हो गया था।  निधन के बाद उनकी की अंत्येष्टि शांतिवन में की गई थी। यहां पर संजय गांधी का स्मारक बना है।

पुण्यतिथि पर हर साल उनके बेटे वरुण गांधी अपनी मां मेनका गांधी के साथ शांति वन आते रहे हैं। पहली बार उनके साथ अनसुइया गांधी अपने दादा को श्रद्धांजलि देने पहुंची।

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]