महराजगंज में बच्ची की हत्या का खुलासा:6 वर्षीय नाबालिक लड़की की सनसनीखेज हत्या का पुलिस द्वारा 24 घंटे के भीतर हुआ खुलासा।

Voice of news 24

22 Jun 2023 20:26PM

महराजगंज

महराजगंज के सिंदुरिया थाना क्षेत्र में बच्ची की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया है। मासूम से दुष्कर्म में असफल होने पर उसका सिर पटक कर हत्या की गई थी। लड़की काफी समय से अपने घर से गायब थी। परिजन उसे ढूंढ रहे थे। बाद में गांव की गली में ही उसका शव मिला था।

घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ ने बताया कि एक पिता की तहरीर पर पुलिस उसकी बच्ची की हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही थी। पुलिस की जांच में पता चला कि दो नाबालिग युवकों ने बच्ची की हत्या की है। जिन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो आरोपियों ने बताया कि बच्ची उनके घर के सामने मैगी खा रही थी। इसी दौरान उसे टाफी का लालच देकर घर के अंदर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची के चिल्लाने पर उसका मुंह दबाकर सिर को फर्स से पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।एसपी ने बताया कि पहचान छिपाने के लिए घर में रखे तेजाब को उसके चेहरे पर गिरा दिया और रात में उसके शव को गली के बीच में ले जाकर फेंक दिया। उन्होंने बताया कि दोनों नाबालिगों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.