सड़क किनारे मिला खुन से लथपथ 30 वर्षीय युवक का शव,क्षेत्र मे फैली सनसनी

Voice of news 24

19Jun 2023 13:34PM

कोल्हई

महराजगंज के कोल्हई थाना क्षेत्र के गाव गुर्चिहा और कुशहा गांव के सीवान मे बन रहे सिक्स लेन सड़क किनारे 30 वर्षीय युवक की खुन से लथपथ शव मिला जिससे क्षेत्र मे सनसनी मची हुई है। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची कोल्हुई थाना पुलिस शव को अपने कब्जे में ले लिया है।

इस घटना की जानकारी देते हुए कोल्हुई थाना प्रभारी महेंद्र यादव ने बताया कि बरामद हुए शव की पहचान 30 वर्षीय दिनेस गुप्ता निवासी कमहरिया के रुप मे हुई है। शव को कब्जे मेलेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले मे आगे की जांच पड़ताल जारी है।