कांग्रेस में शामिल होने के बजाय कुएं में कूद जाऊंगा : गडकरी

Voice of news 24

17 Jun 2023 12:15PM

 

केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने कहा है कि एक नेता ने उन्हें एक बार कांग्रेस में शामिल होने की सलाह दी थी, जिसके जवाब में उन्होंने कहा था कि वह उस पार्टी का सदस्य बनने के बजाय कुएं में कूद जाएंगे।.

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस के 60 साल के शासन में हुए कार्यों की तुलना में भाजपा की सरकार ने पिछले नौ साल में देश में दोगुना काम किया है।.

कांग्रेस की तुलना में BJP ने किया दोगुना काम

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने आगे दावा किया कि भाजपा सरकार ने पिछले नौ वर्षों में देश में कांग्रेस के 60 वर्षों के शासन की तुलना में दोगुना काम किया है।नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर महाराष्ट्र के भंडारा में एक सभा को संबोधित करते हुए गडकरी ने भाजपा के लिए काम करने के अपने शुरुआती दिनों को याद किया और पार्टी की यात्रा के बारे में बात की।

गडकरी ने इस दौरान दिवंगत कांग्रेस नेता श्रीकांत जिचकर द्वारा एक बार दी गई सलाह को भी याद किया। गडकरी ने कहा-

जिचकर ने एक बार मुझसे कहा – ‘आप एक बहुत अच्छे पार्टी कार्यकर्ता और नेता हैं और यदि आप कांग्रेस में शामिल होते हैं, तो आपका भविष्य उज्जवल होगा, लेकिन मैंने उनसे कहा कि मैं कांग्रेस में शामिल होने के बजाय कुएं में कूद जाऊंगा। मुझे भाजपा और उसकी विचारधारा पर पूरा भरोसा है और मैं इसके लिए काम करना जारी रखूंगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.