Voice of news 24
08 Jun 2023 15:34PM
लंदन
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ियों मैथ्यू हेडन और रिकी पोंटिंग ने स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए अंतिम एकादश में शामिल नहीं करने के भारत के फैसले की कड़ी आलोचना की।.

टेस्ट क्रिकेट में नंबर एक गेंदबाज और डब्ल्यूटीसी के 2021-23 चक्र में सर्वाधिक विकेट लेने वाले अश्विन को भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओवल में खेले जा रहे फाइनल में अंतिम एकादश में जगह नहीं दी और इसकी बजाय चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला किया।.


















