Voice of news 24
07 Jun 2023 22:52PM
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर की डुमरियागंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 8 चोरी की बाइक के साथ 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चेकिंग के दौरान डुमरियागंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के बेंवा मुस्तफा पुलिया के पास से एक चोरी की बाइक के साथ तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सीओ जयराम ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद अभियुक्तों से पूछताछ की गई। उनकी निशानदेही पर चोरी की 8 और मोटरसाइकिलों को बरामद किया गया है। वहीं, 3 फरार चल रहे अभियुक्तों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। गिरफ्तार दो अभियुक्त डुमरियागंज थाना क्षेत्र और एक बस्ती जिले का निवासी है।























