Voice of news 24
07 Jun 2023 22:27PM
महराजगंज
महराजगंज के नौतनवा में सर्राफा व्यवसायी के घर हुए लाखों के चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने बताया कि बरामद सामान के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है

।नौतनवां सोमवार की रात मधुबननगर के वार्ड नंबर 11 मौलाना आजाद नगर में सोमवार की रात को दो घरों में घुसकर चाचा भतीजे ने जमकर तांडव किया नगदी समेत सोने चांदी के जेवरात पर अपना हाथ साफ किया। घटना का खुलासा पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ ने महराजगंज में प्रेस कान्फ्रेंस कर खुलासा किया।
एसपी ने बताया कि अभियुक्तों ने अपना नाम राजेश मद्धेशिया पुत्र काशी प्रसाद निवासी वार्ड नं-11 मौलाना आजाद, नगर थाना नौतनवा जनपद महराजगंज उम्र 37 वर्ष, मुकेश मद्धेशिया पुत्र ओम प्रकाश निवासी वार्ड न-11 मौलाना आजाद नगर थाना नौतनवा जनपद महराजगंज उम्र 28 वर्ष बताया है। ये दोनों पीड़ित के खास जानने वाले थे। आर्थिक तंगी के चलते यह वारदात कर डाला।























