Voice of news 24
06 Jun 2023 19:21PM
धानी बाजार
स्थानीय ब्लाक परिसर में एन आर एल एम द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर बीसी सखी द्वारा डिजटल लेन देन को बढ़ावा देने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर कैम्प लगाया गया ।जिसकी अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी धानी कृष्ण कान्त शुक्ला ने किया ।मंगलवार को ब्लाक धानी के तीन ग्राम पंचायतों कानापार पुरंदरपुर तथा करमहा में एन आर एल एम द्वारा बीसी सखी द्वारा कैंप लगाकर लोगों को डिजटल लेन देन करने की जानकारी देकर जागरुक किया गया ।

जिसमें विस्तार से डिस्ट्रिक्ट बैंकिंग के माध्यम से मनरेगा जॉब कार्ड धारकों के पैसे की निकासी और ट्रांसफर के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई। और इनको वित्तीय साक्षरता के बीमा के बारे में भी बताया गया ।इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी नजीर अहमद शशिकान्त पाण्डेय ब्लाक मिशन प्रबन्धक बी एम एम विपिन सिंह शशि मणि अभिषेक वर्मा आदि लोग मौजूद रहे ।























