बालासोर में दुर्घटना प्रभावित खंड से पहली ट्रेन हुई रवाना ,रेल मंत्री हुए भावुक

Voice of news 24

05 Jun 2023 10:48AM

बालासोर

बालासोर के बहानगा बाजार स्टेशन पर भीषण ट्रिपल ट्रेन दुर्घटना के लगभग 51 घंटे बाद इस मार्ग से पहली ट्रेन ने अपने सफर की शुरुआत की। रविवार रात को बहाली का काम पूरा कर लिया गया।विजाग बंदरगाह या विशाखापट्टनम पोर्ट ट्रस्‍ट से कोयले से लदी एक मालगाड़ी ने कल रात करीब 10 बजकर 40 मिनट पर राउरकेला स्टील प्लांट की ओर अपनी यात्रा शुरू की। सेवाओं की बहाली के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मौके पर मौजूद रहे।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उस मालगाड़ी को रवाना किया और इस दौरान कई मीडियाकर्मी तथा रेलवे अधिकारी भी वहां मौजूद रहे।.

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.