पीड़ितों की मदद के लिए वीरेंद्र सहवाग और अदानी ने की ये घोषणा

Voice of news 24

05 Jun 2023 08:52AM

शुक्रवार को ओडिशा के बालासोर में हुए इस हादसे में 275 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट कर कहा कि वे इस दुख की घड़ी में जान गंवाने वाले मृतकों के बच्चों की शिक्षा का ध्यान रखेंगे.

उन्होंने ऐसे बच्चों को सहवाग इंटरनेशनल स्कूल की बोर्डिंग सुविधा में शिक्षा देने की बात कही है.

कारोबारी गौतम अदानी ने भी रविवार को ट्वीट कर ट्रेन दुर्घटना को बेहद विचलित करने वाला बताया.

उन्होंने ट्वीट कर कहा, “उड़ीसा की रेल दुर्घटना से हम सभी बेहद व्यथित हैं. हमने फैसला लिया है कि जिन मासूमों ने इस हादसे में अपने अभिभावकों को खोया है, उनकी स्कूली शिक्षा की जिम्मेदारी अडाणी समूह उठाएगा.”

“पीड़ितों और उनके परिजनों को संबल और बच्चों को बेहतर कल मिले यह हम सभी की संयुक्त जिम्मेदारी है.”

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.