सिद्धार्थनगर में गिनाई मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियां ,रघुवर दास

Voice of news 24

05 Jun 2023 08:31Am

सिद्धार्थनगर

मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर सिद्धार्थनगर प्रेसवार्ता आयोजित की गई। जिसमें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, यूपी के ऊर्जा व नगर विकास मंत्री एके शर्मा शामिल हुए। इस दौरान उड़ीसा के बालासोर में घटी रेल दुर्घटना को लेकर किए गए सवाल पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि जहां देश, दुनिया व प्रधानमंत्री संवेदना प्रकट कर रहे है। वैसे समय में इस तरह की घटिया राजनीति चाहे सपा हो या टीएमसी इन्हें नहीं करनी चाहिए।2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर कहा कि इस बार जनता 400 पार कराएगी। आप देखिये कि आज विपक्ष के बीच एक तरफ गठबंधन हो रहा है तो एक तरफ बिखराव हो रहा है।इस दौरान सांसद जगदंबिका पाल, विधायक श्यामधनी राही पूर्व विधायक राघवेंद्र सिंह ,जिला मंत्री मधुसूदन अग्रहरी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा सहित भारी संख्या में बीजेपी के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.