गुजरात : बोरवेल में गिरी दो साल की बच्ची की मौत, शव बरामद

Voice of news 24

04 Jun 2023 15:08

जामनगर

गुजरात में जामनगर जिले के बोरवेल में गिरने के बाद शनिवार को 20 फीट गहराई में फंसी दो वर्षीय बच्ची को बचाने के लिए विभिन्न एजेंसियों ने 19 घंटे तक बचाव अभियान चलाया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।.

जामनगर शहर से करीब 40 किलोमीटर दूर तमाचान गांव के एक खेत में मजदूर के रूप में काम करने वाले एक जनजातीय परिवार की बच्ची शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे खेलते समय करीब 200 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई थी।.