अफगानिस्तान ने पहले वनडे में श्रीलंका को छह विकेट से हराया

Voice of news 24

03 Jun 2023 11:41AM

हंबनटोटा

हंबनटोटा के महिंदा राजपक्षे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान के कप्तान हसमतुल्ला शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका 50 ओवर में 268 रन पर ऑलआउट हो गई।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान ने 269 रन का टारगेट 46.5 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत में इब्राहिम जदरान ने अहम भूमिका निभाई।

इब्राहिम जादरान केवल दो रन से शतक से चूक गए लेकिन उनकी शानदार पारी के दम पर अफगानिस्तान ने पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शुक्रवार को यहां श्रीलंका को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में शुरुआती बढ़त हासिल की।.

अफगानिस्तान के सामने 269 रन का लक्ष्य था जो उसने चार विकेट खोकर 19 गेंद शेष रहते हुए हासिल किया। .

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.