Voice of news 24

03 Jun 2023 11:15AM
नयी दिल्ली
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और समाजवादी पार्टी ने ने ओडिशा के बालासोर जिले में हुए ट्रेन हादसे में लोगों की मौत पर शुक्रवार को दुख जताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
खरगे ने ट्वीट किया, ” ट्रेन हादसे के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ है। पीड़ितों के साथ हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं हैं।”













