V0ice of news 23
01 Jun 2023 18:01PM
नयी दिल्ली
होटल और रेस्तरांओं द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 19 किलोग्राम के कॉमशर्यिल सिलेंडर की कीमतों में 83.5 रुपये की कटौती की गई है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच विमान ईंधन (एटीएफ) के दाम भी सात प्रतिशत घटाए गए हैं। यह लगातार तीसरा महीना है जबकि कॉमशर्यिल सिलेंडर दाम घटे हैं।

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की बृहस्पतिवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, अब राष्ट्रीय राजधानी में 19 किलोग्राम के का दाम 1,856.5 रुपये से घटकर 1,773 रुपये रह गया है























