कूड़ा नदी मे नहाते समय 4 बच्चे की डुबने से मौत, चरवाहा ने एक बच्चे को डुबने स बचाया

Voice of news 24

30 May 2023 22:46PM

उसका बाजार

सिद्धार्थनगर में उसका बाजार थाना क्षेत्र में बहने वाली कूड़ा नदी में 4 बच्चों की डूबने से मौत हो गई मामला दोपहर करीब 3 बजे के इमलिया टोला का है बच्चे गर्मी से निजात पाने के लिए नहाने की नियत से पास बह रही नदी में उतर गये। गहरे पानी मे जाने से डूबने लगे। इसी बीच बच्चों की चीख-पुकार सुनकर वंहा भैंस चराने वाला व्यक्ति नदी में कूदा और एक बच्चे को बचाने में सफल हो पाया।

लेकिन चार बच्चे नदी में डूब गए।मृतकों में 13 साल का अलाउद्दीन, 13 साल का शादाब, 12 साल का साहिल, 14 साल का शोयब है। सभी सिहोरवा गांव के निवासी हैं। इस घटना की जानकारी होते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। मामले की जानकारी मिलते ही एसडीएम सदर डॉ. ललित मिश्र, सीओ अखिलेश वर्मा, एसओ दिनेश सरोज घटना स्थल पर पहुंचे। गोताखोरों और गांव वालों की मदद से शवों को बाहर निकलवाया। सीओ सदर अखिलेश वर्मा ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया है। शवों को उन्हें सौंप दिया जाएगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.