Voice of news 24

30 May 2023 14:07PM
नयी दिल्ली
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जम्मू में बस हादसे में तीर्थयात्रियों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में हादसे को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। राष्ट्रपति ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।हादसा आज सुबह जम्मू के झज्जर कोटली इलाके में हुआ। बस मे सवार यात्री अमृतसर से रियासी जिले के कटरा जा रहे थे। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और 55 अन्य घायल हो गए हैं।उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।













