सरकार के नौ साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा: कृतज्ञ हूं, हम और मेहनत करते रहेंगे

Voice of news 24

30 May 2023 11:29AM

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपनी सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर ट्वीट किया। मोदी ने कहा कि उनका हर फैसला लोगों के जीवन को बेहतर करने की इच्छा से निर्देशित रहा।पीएम ने कहा, “आज, जब हम देश की सेवा के नौ साल पूरे कर रहे हैं, मैं कृतज्ञता और विनम्रता से अभिभूत हूं। जो भी फैसले लिए गए, जो भी काम किए गए, यह सभी लोगों के जीवन को बेहतर करने के उद्देश्य से थे। हम आगे भी एक विकसित भारत बनाने के लिए काम करते रहेंगे।”भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आज (30 मई) से 30 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान भी चलाएगी। 2024 के चुनावों पर नजर रखते हुए रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की थी और उन्हें जनता के साथ संपर्क करने के निर्देश दिए थे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.