सिद्धार्थनगर नगर पालिका के नवनिर्वाचितअध्यक्ष गोविन्द माधव को डीएम संजीव रंजन ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई

Voice of news 24

27 May 2023 08:19AM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर नगर पालिका परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष और सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह नगर विकास मंत्री एके शर्मा की अध्यक्षता संपन्न हुआ। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के तौर पर सांसद जगदम्बिका पाल, विधायक श्यामधनी राही, विधायक विनय वर्मा, विधान परिषद सदस्य धर्मेन्द्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेन्द्र कुमार, डीएम संजीव रंजन, एसपी अमित कुमार आनन्द लोहिया कला भवन में मौजूद रहे

डीएम संजीव रंजन ने नगर पालिका सिद्धार्थनगर अध्यक्ष गोविन्द माधव और नगर पालिका क्षेत्र के 25 सभासदों जिसमें आशा, शिवमणि भारती, श्यामदेव, अनीता, रेशमा, मनोज सिंह, सुभावती, ज्ञानती देवी, राजाराम, सुधीर यादव, फतेबहादुर सिंह, सफीना खातून, राम औतार, जितेन्द्र कुमार मौर्य, गनेश सिंह लोधी, अमित सिंह, संदीप कुमार जायसवाल, इसरार अहमद उर्फ कल्लू हाशमी, सरिता रस्तोगी, सालेहा खातून, चन्द्र प्रकाश, केदार, धनन्जय सहाय, ममता, शिव कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

जनता ने जिस तरीके से ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का कार्य किया है, उसी गति से विकास के पहिए को आगे बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। शहरी विकास के मामले में धन की कमी नहीं होने पाएगी। प्रदेश की टाॅप टेन निकायों में नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर का पहला स्थान होगा। ये बातें नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहीं