दिल्ली पुलिस के हैड कांस्टेबल ने आठवें प्रयास में सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की

Voice of news 24

24 May 2023  08:47AM

नई दिल्ली

दिल्ली पुलिस में बतौर हेड कांस्टेबल तैनात राम भजन ने यूपीएससी 2022 परीक्षा पास कर ली है। पुलिस की नौकरी करते हुए अपने आठवें प्रयास में उन्होंने 667 रैंक हासिल किया है। पर वह अपने इस रैंक से संतुष्ट नहीं हैं। उनके पास अभी एक अंतिम मौका है और इस अंतिम प्रयास में वह पूरा जोर लगा देंगे। राम भजन वर्तमान में दक्षिण पश्चिम दिल्ली के साइबर सेल थाने में तैनात हैं। उन्होंने साल 2009 में 12 वीं करने के बाद बतौर कांस्टेबल दिल्ली पुलिस में शामिल हुए थे। अपनी नौकरी करते हुए उन्होंने ग्रेजुएशन और हिंदी साहित्य में एमए की डिग्री हासिल की। साथ ही नेट परीक्षा भी पास किया है। इसी साल पदोन्नति प्राप्त है वह हेड कांस्टेबल बने हैं। 2012 में उनकी शादी हो गई थी, उनके दो बच्चे भी हैं।

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम घोषित किए जिसमें दिल्ली पुलिस के हैड कांस्टेबल राम भजन कुमार (34) ने अपने आठवें प्रयास में 667वीं रैंक हासिल की।.साइबर सेल पुलिस थाने में तैनात कुमार उन 933 उम्मीदवारों में से एक हैं जो इस परीक्षा में सफल हुए।.

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.