सिविल सेवा परीक्षा में 933 अभ्यर्थी सफल, शीर्ष चार पर महिलाएं, इशिता किशोर ने किया टॉप

Voice of news 24

23 May 2023 18:36PM

 

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा मंगलवार को घोषित सिविल सेवा परीक्षा 2022 के नतीजों में दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) से स्नातक इशिता किशोर के पहला स्थान हासिल करने के साथ ही शीर्ष चार स्थानों पर महिलाओं ने सफलता हासिल की है।

घोषित परिणामों के अनुसार गरिमा लोहिया, उमा हरति एन और स्मृति मिश्रा ने परीक्षा में क्रमशः दूसरा, तीसरा और चौथा स्थान हासिल किया है। लोहिया और मिश्रा डीयू से स्नातक हैं, जबकि हरति एन. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-हैदराबाद से बी.टेक डिग्री धारक हैं।.

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]