Voice of news 24

23 May 2023 18:21PM
गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा कि संभवत: अपना अंतिम इंडियन प्रीमियर लीग टूर्नामेंट खेल रहे करिश्माई महेंद्र सिंह धोनी से मनमुटाव रखने के लिये किसी को भी शैतान बनना होगा।

चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस मंगलवार को यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में पहला क्वालीफायर खेलेंगे। पंड्या ने इस बीच इस मिथक को भी खारिज कर दिया कि भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक धोनी गंभीर व्यक्ति हैं।.













