मंत्रिमंडल के गठन पर चर्चा और वरिष्ठ नेताओं को न्यौता देने के लिए दिल्ली पहुंचे सिद्धरमैया, शिवकुमार

Voice of news 24

19 May 2023 23:24 PM

कर्नाटक के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री बनने जा रहे सिद्धरमैया एवं डी.के. शिवकुमार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित करने और मंत्रिमंडल के गठन पर नेतृत्व के साथ चर्चा करने के लिए शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे।

सिद्धरमैया 20 मई को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ डी.के. शिवकुमार भी शपथ लेंगे जो इस सरकार में उप मुख्यमंत्री होंगे।