संदिग्ध परिस्थितियों में पोखरे में उतराता मिला महिला का शव, मचा हड़कंप ,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Voice of news 24

19 May 2023 10:08AM

महराजगंज

महराजगंज  के फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महुअवां उर्फ महुई टोला रखौना सिवान के पोखरे में एक महिला का शव उतराता मिला है जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक महिला की पहचान रखौना निवासी राममिलन की पुत्री रीता उम्र लगभग 35 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राममिलन की पुत्री रीता लगभग तीन महीने से मायके में रह रही थी जिसकी शादी राधेश्याम पुत्र किशोरी निवासी करमहिया (मछली गांव) थाना कैंपियरगंज से हुई थी।

बताया जा रहा है कि महिला की शादी के लगभग 15 वर्ष बीत जाने के बाद कोई बच्चे ना होने से काफी तनाव में रहती थी आज उसका शव गांव के सिवान में एक पोखरे में उतराता मिला है।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोखरे से बाहर निकलवा कर कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज मामले की जांच पड़ताल में जुटी गई है। वहीं इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल