रूसी तेल खरीद को लेकर जयशंकर ने यूरोपीय संघ को दिया करारा जवाब

Voice of news 24

17 May 2023 23:11PM

नयी दिल्ली

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मॉस्को पर पश्चिमी प्रतिबंधों के विपरीत रूस के कच्चे तेल को परिष्कृत ईंधन के रूप में यूरोप में फिर से बेचने को लेकर भारत पर कार्रवाई के यूरोपीय संघ के विदेश और सुरक्षा नीति प्रमुख जोसेप बोरेल के आह्वान को लगभग नामंजूर कर दिया है।

बोरेल ने मंगलवार को कहा कि ब्रसेल्स को पता है कि भारतीय रिफाइनर बड़ी मात्रा में रूसी कच्चे तेल की खरीद कर रहे हैं और इसे यूरोप में बिक्री के लिए ईंधन में संसाधित कर रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में रूसी कच्चे तेल का प्रवाह लगातार बढ़ रहा है। अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के अनुसार रूस का तेल निर्यात विशेष अभियान के बाद अप्रैल में उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है, पश्चिमी प्रतिबंधों के बावजूद राजस्व में 1.7 बिलियन डॉलर की वृद्धि हुई है।
यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख जोसेप बोरेल की रूसी कच्चे तेल से परिष्कृत भारतीय उत्पादों के खिलाफ कार्रवाई का आह्वान करने वाली टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार (स्थानीय समय) को उन्हें यूरोपीय संघ परिषद के नियमों को देखने की सलाह दी।
This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.