भारत और पाकिस्तान सैफ कप में एक ही ग्रुप में, पांच साल बाद भिड़ेंगी दोनों फुटबॉल टीम

Voice of news 24

17 May 2023 18:50Pm

नयी दिल्ली 

भारत और पाकिस्तान की फुटबॉल टीम लगभग पांच साल बाद आपस में भिड़ती नजर आएंगी क्योंकि दोनों पड़ोसी देशों को बेंगलुरू में 21 जून से चार जुलाई तक होने वाले सैफ कप के लिए समान ग्रुप में रखा गया है।

दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (सैफ) कप के 14वें टूर्नामेंट का ड्रॉ बुधवार को यहां हुआ जिसमें गत चैंपियन भारत, पाकिस्तान, कुवैत और नेपाल को ग्रुप ए में जगह मिली जबकि लेबनान, मालदीव, बांग्लादेश और भूटान को ग्रुप बी में रखा गया है