खुले मे रखा ट्रासफार्मर दे रहा दुर्घटना को दावत, लपरवाही का जिम्मेदार कौन

Voice of news 24

15 May 2023 18:30Pm

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के खेसरहा क्षेत्र बांसी खलीलाबाद मुख्य मार्ग वेलोहा मे सड़क किनारे रखा ट्रासफार्मर खतरनाक साबित हो सकता है। मुख्य मार्ग आबादी के बीचों बीच जमीन से कुछ फीट की ऊंचाई पर लगाए गए ट्रांसफार्मर के चारो तरफ जाली भी नहीं लगी है।

सड़क किनारे उच्च क्षमता का ट्रासफार्मर बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहा है ग्रमीणो ने बताया की बरसात के दिनो मे पानी नाली के ऊपर तक भरा रहता है। विधुत विभाग के उच्चाधिकारीयों को खुले मे रखा टासफार्मर नहीं दिख रहा जो कभी भी बडी दुर्घटना घट सकती है।