मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक के राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा

Voice of news 24

13 May 2023 23:16PM

बेंगलुरु

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार को विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार के बाद राज्यपाल थावरचंद गहलोत को अपना इस्तीफा सौंप दिया।.

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्यपाल ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। बाद में संवाददाताओं से बातचीत में बोम्मई ने कहा, ‘‘हम लोगों के फैसले को सम्मानपूर्वक स्वीकार करते हैं। मैं हार की जिम्मेदारी लेता हूं।’’.