Voice of news 24
13 May 2023 23:07PM
नयी दिल्ली
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत तय नजर आने के बाद शनिवार को प्रदेश की जनता का आभार जताया और कहा कि यह देश को जोड़ने वाली राजनीति की जीत है।

उन्होंने शिमला में संवाददाताओं से कहा, ‘‘सबसे पहले तो मैं कर्नाटक की जनता को दिल से बहुत-बहुत बधाई देना चाहती हूं। कर्नाटक की जनता ने पूरे देश में आज ये संदेश दे दिया है कि जनता अपनी समस्याओं के समाधान की राजनीति चाहती है, जनता से जुड़े मुद्दों पर बात होनी चाहिए।’’.























