Voice of news 24
12 May 2023 23:12PM
नयी दिल्ली
खराब वित्तीय स्थिति, चोटों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दमदार प्रदर्शन करने वाले अमित पंघाल के कारण मौका नहीं मिलने से भी दीपक कुमार भोरिया का हौसला नहीं डगमगाया और 25 साल के इस मुक्केबाज ने शुक्रवार को ताशकंद में विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतकर अपने प्रदर्शन का लोहा मनवाया।

हरियाणा के हिसार के रहने वाले दीपक ने अपने चाचा रविंदर कुमार की सलाह पर मुक्केबाजी शुरू की। रविंदर खुद मुक्केबाज बनने के सपने को साकार नहीं कर पाये थे।.























