चेन्नई सुपरकिंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 27 रन से हराया

Voice of news 24

11 May 2023 00:33Am

चेन्नई 

चेन्नई सुपरकिंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 27 रन से हरा दिया।  दोनों टीमें एमए चिदंबरम स्टेडियम में आमने-सामने हुईं। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। चेन्नई ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 167 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 140 रन ही बना सकी।