Voice of news 24
09 May 2023 16:35PM
बरगाहपुर
भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र बरगाहपुर के संचालक देव नारायण अग्रहरी के प्रयास से ग्रामसभा बरगाहपुर टोला छतरीजोत के सागर विश्वकर्मा को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मंगलवार को दो लाख रुपया बीमा राशि मिली।
भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र बरगाहपुर के संचालक देवनारायण

अग्रहरी ने बताया कि रेनू विश्वकर्मा का सड़क हादसे मे मौत हो गयी थी।भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र बरगाहपुर मे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत इनका बीमा किया गया था मृत्यु के महज कुछ दिनों के अंदर ही इनके पति को बीमित राशि दो लाख रूपये का चेक दिया गया।

शाखा संचालक देव नारायण अग्रहरी ने बताया कि भारत सरकार के प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत खाताधारक का बैंक में बीमा कराया जाता है इसमें 436 रुपया सालाना देने पर दो लाख का बीमा किया जाता है।
इस अवसर पर ग्राहक सेवा केंद्र बैसार संचालक अवध नारायण अग्रहरी, बाबूराम चौधरी, विशाल, राजेश व अन्य खाताधारक मौजूद रहे।























