महराजगंज में नहर में मिला युवक का शव, , मौके पर मृतक की साइकिल भी गिरी पड़ी मिली,मृतक मिठाई बनाने का करता था काम

Voice of news 24

06 May 2023 23:58PM

महाराजगंज

महाराजगंज जिले के नौतनवा थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव के पास नहर में नहर में एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने बताया कि युवक मिर्गी का मरीज था। संभावना जताई जा रही है कि अचानक मिर्गी का दौरा पड़ने से वह नहर में गिर गया और उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि बीते 3 दिन पहले वह मिठाई बनाने हेतु जा रहा था। उसी समय नहर में गिर जाने की संभावना है।सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी नौतनवा अजय सिंह चौहान और थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला। उसकी शिनाख्त थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खोरिया निवासी धर्म पुत्र रामचंद्र उम्र 35 वर्ष के रूप में हुुुई।  शव को नहर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। प्रथम दृष्टया मृतक की मौत पानी में डूबने से होना प्रतीत हो रही है। घटना की सूूचना लोगों ने स्थानीय पुलिस को दी।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजनों ने बताया है कि मृतक मिर्गी का मरीज था। मौके पर मृतक की साइकिल भी नहर में गिरी पड़ी थी। मृतक अविवाहित था और वह मिठाई बनाने का काम करता था।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.