Voice of news 24
06 May 2023 23:06
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जिले के नौगढ़ ब्लॉक के महदेवा लाला गांव मे बने सामुदायिक शौचालय मे गंदगी का अंबार महिनो से तालाबंदी कि हुई है जिसकी वजह से ग्रामीणों को लंबे समय से परेशानियां झेलनी पड़ रही है।जब लाखों की लागत से बने सामुदायिक शौचालय में लटके ताला तो खुले में शौच मुक्त कैसे हो भारत?

ग्राम सभा महदेवा लाला का मामला स्वच्छ भारत अभियान के तहत बनाया गया सामुदायिक शौचालय गंदगी से भरा पड़ा है। बाहर से चकाचक दिखने वाले सामुदायिक शौचालय के भीतर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इस शौचालय में फैली गंदगी घर-घर शौचालय बनवाने की जिम्मेदारी लेकर घूम रहे अफसरों को नहीं दिखाई दे रही है। इनके संचालन व रखरखाव के लिए सरकार की तरफ से स्वयं सहायता समूह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उन्हें प्रतिमाह ₹6 हजार का भुगतान भी किया जा रहा है ।लाख की लागत से बनाए गए इस शौचालय में भीतर कमरों की फर्श टूटी हुई है। शौचालय का शीट चोक पड़ी है, दरवाजे टूटे हैं और भीतर के कमरों में गंदगी पटी पड़ी है । सामुदायिक शौचालय जिसमें गंदगी का अंबार है वह ग्राम सचिवालय महदेवा लाला के सामने बना हुआ है।























