दो घण्टे के अंदर तीन साल के मासूम को खोजकर परिजनों को सौंपा ,पुलिस की तत्परता की हर किसी ने प्रशंसा की

Voice of news 24

05 May 2023 23:21PM

  इटवा 

पुलिस ने सेवा भी सुरक्षा भी अभियान अंतर्गत शुक्रवार को इटवा पुलिस द्वारा ततपरता दिखाते हुए 2 घण्टे के अंदर परिवार से बिछड़े बच्चे को खोज निकाला और फिर उसको उनके परिजन के सुपुर्द किया।

त्रिलोकपुर थानांतर्गत ग्राम पड़िया निवासी राजू का लड़का 3 वर्षीय रियांश अपने ननिहाल इटवा थाना के ग्राम परसा बुजुर्ग परिजनों के साथ आया था। शुक्रवार को मासूम घर के पास खेल रहा था। कुछ देर बाद घर वालों ने देखा तो बच्चा वहां नहीं था। आस पास पड़ोस में खोजबीन की गई। मगर कुछ पता नहीं चला तो घर के लोग परेशान हो गए। परिवार के लोग पूरा मुहल्ला छान मारा, आसपास घरों में भी पता किया गया। लेकिन मासूम का पता नहीं चला तो फिर जगदीश आउटर बिरफू राम ने इसकी सूचना पुलिस को देते हुए बताया कि उनका नाती घर पर आया था जो नहीं मिल रहा है। काफी तलाश के बाद कुछ पता नहीं चल रहा है।

पुलिस को सूचना मिली तो तुरंत वह हरकत में आ गई। । पुलिस थोड़ी दूरी स्थित बाग के पास गई तो वहां बच्चा दिखाई दिया। तुरंत पुलिस ने उसको अपने साथ ले आयी और परिजन को जानकारी दी। परिजन पहुंचे तो फिर बच्चे को उन्हें सौंपा गया।

एसएचओ अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि एक मासूम बालक खो गया था। शायद खेलते खेलते थोड़ी दूर स्थित बाग के पास पहुंच गया था। परिवार से बिछड़े बच्चे को पुलिस ने तलाश करके परिजन को सौंप दिया