Voice of news 24

03 May 2023 22:16PM
सांसद जगदंबिका पाल एवं जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
सिद्धार्थनगर
नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार के लिए चार मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले में आएंगे। डीएम संजीव रंजन ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार मई को सुबह 10:50 बजे हेलीकाप्टर से जिला कारागार के सामने हेलीपैड पर उतरेंगे। जहां से बीएसए ग्राउंड स्थित जनसभा स्थल में लोगों को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह 11:50 पर जिले से बस्ती में चुनाव प्रचार के लिए प्रस्थान करेंगे मुख्यमंत्री कार्यक्रम में मजबूत सुरक्षा व्यवस्था रहेगी













