महराजगंज में पोलिंग पार्टियां रवाना,निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान कल

Voice of news 24

03 May 2023 17:12PM

महराजगंज में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव को सम्पन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना 

महराजगंज

जिले के 2 नगरपालिकाओं एवं 8 नगर पंचायतों में चुनाव होना है। डीएम सत्येंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने निकाय चुनाव के मद्देनजर अधिकारियों के साथ बैठक की और चुनाव को निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।डीएम ने कहा कि सभी पोलिंग पार्टियां पोलिंग बूथ पर रात्रि प्रवास करें। बारिश को देखते हुए मतपेटियों और मतपत्रों सहित बारिश से बचाव के इंतेजाम सुनिश्चित कर लें। उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट और प्रभारी पुलिस निरीक्षक को साथ-साथ बूथों के निरीक्षण का निर्देश दिया।मतदान केंद्र के 100 मी. के दायरे में कोई वाहन प्रवेश न करें। मतदान केन्द्र के भीतर प्रत्याशी व उसके पोलिंग एजेंट के अतिरिक्त किसी अन्य अनधिकृत व्यक्ति को प्रवेश न मिले।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा संयुक्त रुप से नगर #पंचायत_चुनाव_2023, सर्किल निचलौल में पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल की तैयारी/व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया,तत्पश्चात पोलिंग पार्टी को रवाना कर,सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.