अमन और गेंदबाजों ने दिल्ली को गुजरात पर जीत दिलाई

Voice of news 24

03 May 2023 08:08 Am

अहमदाबाद

अमन हकीम खान के करियर के पहले अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से दिल्ली कैपिटल्स ने उतार-चढ़ाव से भरे कम स्कोर वाले इंडियन प्रीमियर लीग मैच में मंगलवार को यहां शीर्ष पर चल रहे गुजरात टाइटंस को पांच रन से हराकर नॉकआउट में जगह बनाने की उम्मीदों को जीवंत रखा।.

दिल्ली के 131 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टाइटंस की टीम कप्तान पंड्या (53 गेंद में नाबाद 59, सात चौके) के नाबाद अर्धशतक और अभिनव मनोहर (26) के साथ उनकी पांचवें विकेट की 62 रन की साझेदारी के बावजूद छह विकेट पर 125 रन ही बना सकी। राहुल तेवतिया ने सात गेंद में तीन छक्कों से 20 रन बनाए लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।.

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.