महराजगंज में नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट,पोलिंग पार्टी रवानगी सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया

Voice of news 24

03 May 2023 08:02 Am

महराजगंज

महराजगंज के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पीठासीन अधिकारी सहित पोलिंग पार्टियों की रवानगी स्थल और स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।

इसके पश्चात उन्होंने तहसील फरेंदा पहुंचकर पोलिंग पार्टी रवानगी सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। एसडीएम मदन मोहन वर्मा से दोनों पंचायतों हेतु आवंटित टेबल, मतदान कार्मिक, पानी व्यवस्था सहित पार्टी डिस्पैच, स्ट्रांग रूम, काउंटिग व अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने पंचायत भवन सिविल लाइन का निरीक्षण किया।

अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने डीएम को स्ट्रांग रूम और स्टेशनरी पेपर का मिलान कराने व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी ने कोडिंग-डिकोडिंग कराने के बारे में जानकारी ली और विभिन्न नगर पंचायतों के टेबल पर फ्लेक्स लगाने और पानी सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.