सनराइजर्स हैदराबाद ने नौ रन से दिल्ली कैपिटल्स को हराया

Voice of news 24

29 Apr 2023 23:45PM

दिल्ली

अरुण जेटली स्टेडियम में हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 197 रन बना दिए। 198 रन का टारगेट चेज करते हुए दिल्ली के बल्लेबाज ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 188 रन ही बना सके।198 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली ने पहले ही ओवर में डेविड वॉर्नर का विकेट गंवा दिया। यहां से मिचेल मार्श और फिल सॉल्ट ने 112 रन की पार्टनरशिप कर 10 से ज्यादा के रेट से रन बनाए। लेकिन 12वें ओवर में मयंक मारकंडे ने अपनी ही बॉलिंग पर शानदार कैच लेकर सॉल्ट को पवेलियन भेज दिया। सॉल्ट के बाद दिल्ली ने लगातार विकेट गंवाए, मार्श भी 14वें ओवर में आउट हुए और टीम टारगेट से 9 रन दूर रह गई।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.